गोंगपा द्वारा किया गया चक्काजाम, 6 घंटे से आवागमन पूरी तरह ठप्प

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) कटघोरा : नेशनल हाईवे 130 में गोंगपा द्वारा ग्रामीणों को तत्काल मुआवजा देने की मांग को लेकर किये गए चक्काजाम से जहां लगभग 6 घण्टे आवागमन पूरी तरह बन्द रहा। वहीं रक्षाबंधन त्योहार को लेकर अपने घर जाने वाली बहनो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिलासपुर से अम्बिकापुर की ओर जाने वाली बसों के पहिये घण्टों थमें रहे। इस दौरान कुछ महिलाओं ने प्रशासन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हम लोग राखी में घर जा रहे है और यहां पर आने से चक्काजाम में घण्टों से फंसे है। यहां पर न पानी मिल पा रहा है और न ही खाने का सामान, बच्चे भी भूख की वजह से रो रहे हैं।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -