पालतू कुत्ते ने बचाई मालकिन की जान, डायल 112 पहुँची बनकर भगवान

Must Read

घायल महिला ने बताया कि पुलिस भगवान बनकर पहुंची,

कोरबा(आधार स्तंभ) : बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला निवासी महिला महेत्रिन बाई धनुहार पति धुडू राम धनुहार उम्र 35 वर्ष अपने 7 साल की बेटी के साथ जंगल लकड़ी बीनने गई थी। इसी बीच जंगली भालू ने महिला के ऊपर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मां बेटी के साथ पालतू कुत्ता भी मौजूद था, मालिक पर हमला होते देख पालतू कुत्ते ने भालू के ऊपर हमला कर भगाने में कामयाब हुआ।

इसकी सूचना डायल 112 बालको कोबरा 01 को दी गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल पर महिला एवं बच्ची को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। डायल 112 बालको कोबरा 01 के चन्द्र प्रताप कोराम, चालक संदीप रात्रे ने बताया कि घटना स्थल तक गाड़ी जाने का मार्ग नहीं है। पहाड़ के ऊपर महिला भालू के हमले से घायल पड़ी हुई थी, जिसे किसी तरह कपड़ा से लपेटकर सुरक्षित जिला अस्पताल लाया गया।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -