कोरबा में फिर बढ़ा हाथियों का उत्पात, महिला की ले ली जान

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों का उत्पात एक बार फिर से बढ़ गया है। कटघोरा वनमंडल के ऐतमानगर रेंज में दंतैल हाथी ने घर घुसकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। गुरसियां सर्किल के रापेर मुहल्ले में घटना सामने आई है, जहां हाथी ने सुंड से पटककर महिला की जान ले ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा।

गौरतलब है कि इस इलाके में करीब 15 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिससे ग्रामीणों की जान खतरे में है। हालांकि वन विभाग हाथियों की चहलकदमी पर नजर जमाए हुए है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -