मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ चार माह का बच्चा बरामद, मासूम को 4 दिन से सिर्फ पानी पिलाकर रखा गया था जिंदा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  मेडिकल कॉलेज कोरबा से चोरी कर लिया गया 4 माह का बच्चा कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी के समीप एक गांव में बरामद कर लिया गया। जिस समय बच्चे तक पुलिस टीम पहुंची उस समय तक बच्चे को पानी पिला पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है।

जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। गौरतलब है की 4 दिन पहले मेडिकल कॉलेज कोरबा के अस्पताल से 4 वर्षीय बच्चे को गायब कर दिया गया था। बच्चा चुराने वाली महिला का पूरा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था जिसके आधार पर पुलिस अंततः बच्चा चुराने वाली महिला तक पहुंच ही गई।

Latest News

नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन का एक्शन, बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सील

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This

- Advertisement -