पुलिस विभाग में फेरबदल, पांच अधिकारियों का तबादला, एक के पदस्थापना में संशोधन

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों एवं राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी की पदस्थापना में संशोधन किया गया है। कोरबा के सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी भी इस तबादला से प्रभावित हुए हैं।

IPS वेंकर वैभव रमनलाल को सीएसपी दुर्ग से एएसपी बीजापुर, IPS निखिल अशोक कुमार को सीएसपी भिलाईनगर से एएसपी नारायणपुर, विश्वदीप दीपक त्रिपाठी को सीएसपी कोरबा से सीएसपी भिलाईनगर, मणिशंकर चंद्रा को डीएसपी मुख्यालय दुर्ग से सीएसपी दुर्ग, शेर सिंह बंदे को डीएसपी अजाक कबीरधाम से डीएसपी विशेष सूचना शाखा पीएचक्यू किया गया है।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -