हाइड्रा के चपेट में आया परिवार, पति की मौत, पत्नी और बच्चे को मामूली चोटें

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : दर्री मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार रामनगर स्याहीमूड़ी निवासी सेवक दास महंत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दर्री बस स्टैंड के पास एक हाइड्रा की चपेट में आने से सेवक दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बच्चे को मामूली चोट आई है। दुर्घटना होते ही आसपास के दुकानदार व लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । सूचना पाकर दर्री पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है ।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -