प्रसव के दौरान बेबी एलीफेंट की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)।  चचिया गांव में हथनी के एक बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी, तब वन विभाग को सूचना दी गई। इस घटना के बाद वन विभाग सकते में है। प्रसव के दौरान मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में पशु चिकित्सक की मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है। हथनी के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत भी दी है। चचिया के साथ ही आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है।

40 हाथियों का दल मौजूद

कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। एसडीओ दक्षिण आशीष खेरवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास के गांव में जंगल में ना जाने के लिए कोटवार और वन कर्मियों की ओर से मुनादी कराई जा रही है। 40 हाथियों का झुंड आसपास जंगलों में विचरण कर रहा है। इसे देखते हुए लोगों को जंगल जाने से भी मना किया जा रहा है। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किस परिस्थिति में हुई। इसकी जांच की जा रही है।

Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन के द्वितीय सोमवार पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना   कनकी(आधार स्तंभ)...

More Articles Like This

- Advertisement -