इंडियन बैंक तिलकेजा ब्रांच में सेंधमारी, उरगा पुलिस जुटी जांच में

Must Read

तिलकेजा(आधार स्तम्भ) : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा में संचालित इंडियन बैंक में बीती रात सेंधमारी की घटना सामने आई है। चोरों ने बैंक के पीछे मौजूद दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

बताया जा रहा है, कि बैंक भाजपा नेता किशन साव के मकान में संचालित है। इस वारदात में कितने की चोरी हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। उरगा पुलिस बैंक के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -