रजगामार जंगल में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : जिले के बालको थाना अंतर्गत  रजगामार चौकी के ओमपुर जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में देखी गई। एसईसीएल कॉलोनी से महज 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली लाश के पास ही एक बाइक भी देखी गई।शव की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में की गई. परिजनों ने बसंत की हत्या का संदेह जताया। लाश को नजदीक से देखने पर मृतक के गले में चोट का निशान पाया गया। रजगामार पुलिस घटनास्थल पर पहुची और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई । सूचना मिलने पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौका ए वारदात पर पहुंच गई है।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -