विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र (कन्या) दुर्ग में प्रवेश हेतु 12 जून तक आवेदन आमंत्रित

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 अंतर्गत ऐसी छात्राएं जिनकी शिक्षकीय कार्य में अभिरुचि हो, से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति संवर्ग की कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की छात्राएं पात्र होंगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकीय कार्य हेतु विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र दुर्ग छात्राओं का आवासीय छात्रावास है। छात्राओं के अध्ययन हेतु दुर्ग जिले के शासकीय महाविद्यालय में पहले प्रवेश लेना अनिवार्य है। केंद्र में छात्राओं को स्नातक बीएससी एवं बीकॉम के प्रथम वर्ष में ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा में 12 जून 2023 शाम 04 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -