जन शिक्षण संस्थान में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Must Read

कोरबा। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्यूरशिप एंड स्माल बिजनेस डेवलपमेंट निसबड द्वारा जे एस एस के चयनित 31 हितग्राहियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जेएसएस के निदेशक द्वारा निसबड कोआर्डिनेटर दीपिका शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि अगले पांच दिन आप लोगों को लघु व्यवसाय की शुरुवात करने की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस कड़ी में रोजगार और जीवन कौशल, व्यावसायिक अवसर की पहचान, सफल उद्यमी से प्रेरणा, व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, बाजार सर्वेक्षण, उद्यमों के प्रकार, बैंकिंग और फंडिंग, बिजनेस प्लान तैयार करना और फील्ड विजिट करवाया जायेगा। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सावित्री जेना, फील्ड समन्वयक नरेंद्र साहू सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -