आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के दावा आपत्ति 8 जून तक

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) । कटघोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी किये गये हैं। इसके साथ ही मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं दावा आपत्तियां कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10 से 5ः30 बजे के मध्य 08 जून 2023 तक कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा जनपद पंचायत कटघोरा के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम के सरपंच एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी आवेदिकाएं मूल्यांकन पत्रक प्राप्त कर सकते हैं।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -