झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

Must Read

शहीदों के सम्मान में रखा गया दो मिनट का मौन

कोरबा (आधार स्तम्भ) । झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर आज कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली। इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय सभा कक्ष में 2 मिनट का मौन रखकर झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।
Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -