’महिला सम्मान बचत’ अंतर्गत बालिका/महिलाएं खोल सकेंगी अपना खाता

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ).  नारी शक्ति सशक्तीकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु प्रारंभ की गई योजना महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र के अंतर्गत कोई भी भारतीय बालिका/महिला डाक घर में अपना खाता 31 मार्च 2025 तक खोल सकती है।

इस योजना में न्यूनतम रू. 1000/- एवं 100 के गुणांक में जमा किया जा सकता है। इस योजना में जमा करने हेतु अधिकतम राशि रू. 200,000/- समस्त खातों को मिलाकर है। इस योजना में खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दूसरा खाता खोला जा सकता है। इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज देय है जिसकी वर्तमान दर 7.5 प्रतिशत है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।

Latest News

SECL मुख्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

More Articles Like This

- Advertisement -