ग्राम गांडापाली में सी सी रोड के निर्माण में अनियमितता। मानक की अनदेखी कर कराया जा रहा है कार्य।

Must Read

ग्राम गांडापाली में सी सी रोड के निर्माण में अनियमितता। मानक की अनदेखी कर कराया जा रहा है कार्य।

शासकीय राशि का बंदरबांट ।

निर्माण स्थल से नागरिक सूचना पटल गायब

बरपाली(आधार स्तम्भ) : ग्राम पंचायत गांडापाली में सी सी रोड निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इसकी निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। ‘ग्रामवासियों के मुताबिक’ मानक के विपरीत कार्य कराकर के शासकीय राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।

इंजीनियर अश्वनी पाण्डे के अनुसार लगभग 150 मीटर लम्बाई का यह सी सी रोड अनुसूचित जनजाति मद से बनाया जा रहा है। सी सी रोड निर्माण कार्य में चोरी के लाल रेती का उपयोग किया जा रहा है जिसमें मिट्टी मिला हुआ है। सी सी रोड की मोटाई 6 इंच होनी चाहिये जबकि 5 इंच का रोड निर्माण कराया जा रहा है।

रोड के निर्माण में कहीं भी वाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे सी सी सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार साफ साफ दिखाई दे रहा है। घटिया निर्माण को लेकर ग्रामवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। सी सी सड़क कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया जा रहा है। सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न होने के कारण बनने के बाद बहुत जल्दी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -