तीर कमान और कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या

Must Read

नदी किनारे खून से लथपथ मिला शव

कोरबा (आधार स्तम्भ). कोरबा में एक युवक की कुल्हाड़ी और तीर कमान से वारकर हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ उसका शव नदी किनारे मिला है। युवक के साथ मछली मारने वाला शख्स भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

कछार निवासी लालमन गोंड(75) ने प्रताप गोंड(35) को बचपन में गोद लिया था। जिसके बाद से प्रताप लालमन के साथ ही रहा करता था। बताया गया कि प्रताप भी खेती किसानी करता था। कभी-कभी मछली मारने भी जाया करता था। इस बीच शनिवार शाम को प्रताप घर से निकला। फिर रात तक लौटा ही नहीं। उसके परिजनों ने गांव में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

युवक के गले पर तीर से वार के निशान हैं। शरीर के दूसरे हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार करने के निशान भी मिले हैं।

अगले दिन मिला शव

उधर, रविवार सुबह गांव से कुछ दूर पर स्थित हसदेव नदी किनारे प्रताप का शव मिला। गांव के ही एक शख्स ने उसका शव देखा था। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि युवक के शरीर में तीर कमान और कुल्हाड़ी से वार किया गया है। मौके से 3 तीर मिले हैं।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि युवक बिन बताए घर से निकला था। परिजनों से यह भी पता चला कि प्रताप अक्सर गांव के ही धनुहार उर्फ घीवा के साथ मछली मारने जाया करता था।

मोरगा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विवाद के बाद हत्या की आशंका

ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने धनुहार के घर में जाकर दबिश दी। मगर धनुहार घर पर मिला नहीं। वह भी घटना वाले दिन यानी शनिवार शाम से गायब है। इस वजह से पुलिस को उस पर शक है। माना जा रहा है दोनों उस दिन भी मछली मारने गए होंगे। जहां उनका विवाद हुआ। इसके बाद उसके साथी ने प्रताप को मार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह इलाका काफी अंदरूनी क्षेत्र में है। इस वजह से पूरे मामले की जानकारी सोमवार सुबह सामने आ सकी है।

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -