राजस्व मंत्री ने किया अंकुर स्पेशल स्कूल में 02  कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड क्र. 25 अंतर्गत कुष्ठ आश्रम के समीप अंकुर स्पेशल स्कूल में 02 नग कमरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण आदि उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर पालिक निगम केारबा द्वारा वार्ड क्र. 25 अंतर्गत अंबेडकर भवन के पीछे संचालित अंकुर मानसिक निःशक्त बच्चों के विशेष विद्यालय के पास अपने विधायक मद से 09 लाख 95 हजार रूपये की लागत से 02 नग कमरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी के साथ ही मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, फूलचंद सोनवानी, श्रीकांत बुधिया, आर.पी.जायसवाल, संजय बुधिया, डॉ.जे.डी.दानी, रामकुमार सोनी, रोहित साह, अश्विनी सोनी, अनुप  स्वर्णकार, पवन अग्रवाल, विजय सोनी, रामकिशोर सोनी, घनश्याम सोनी, रमन अग्रवाल, राजेश यादव, मेहताब अली, मीना बुधिया, दिनेश चौहान, संतोषी कुर्रे, विद्या महंत, संतोष केंवट, मनजीत सिंह आदि नागरिकगण उपस्थित थे।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -