पूज्य सिंधी पंचायत ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा शुक्रवार को सिंधु भवन शहीद हेमू कालाणी नगर रानी रोड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह सभा दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने हुई थी, जिसमें पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों, सदस्यों ने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। पंचायत द्वारा इस घटना की निंदा करते की गई।

श्रद्धांजलि सभा में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष कंवरलाल मनवानी, संरक्षक महेश निहलानी, सचिव नरेश जगवानी, उपाध्यक्ष ठाकुरदास मनवानी, कोषाध्यक्ष किशनचंद दावड़ा, रामसागरपारा समिति के अध्यक्ष एवं ऐल्डरमैन बच्चूमल मखवानी, सांस्कृतिक प्रभारी रवि लालवानी, क्षेत्र प्रभारी बनवारीलाल पाहूजा, भवन आरक्षण प्रभारी सुरेश विधवानी, सेवा मंडल के सचिव रुपेश मलानी, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार ग्यान चंदानी एवं सदस्य मोहनलाल जगमलानी आदि उपस्थित थे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -