डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम घण्टाघर में संयुक्त आयोजन समिति कोरबा द्वारा भारतीय संविधान गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमारी संघ पुष्प भतपहरी एडीजे, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, प्रदीप कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन सिंह कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डॉ. अविनाश मेश्राम डीन मेडिकल कॉलेज, आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुबह 11 बजे रैली तथा रात्रि 07 बजे अतिथियों का उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -