कलेक्टर ने ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिल निवार्चन अधिकारी श्री झा ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के बॉक्स को खुलवाकर अवलोकन किया तथा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों को ईव्हीएम संबंधी जानकारी दी।

उप जिला निवार्चन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम के खांडे सहित निर्वाचन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -