कोषालय पंजी और स्ट्रांग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। \

उल्लेखनीय है कि हर छः माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री झा द्वारा कोषालय में देयकों की जमा से लेकर पासिंग की प्रक्रिया एवं जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली गई। देयकों को समय सीमा में निराकरण करने एवं पेंशन प्रकरणों को डीडीओ से समन्वय कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -