ग्राम पंचायत सचिवों को डयूटी में लौटने के निर्देश

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से निर्देश जारी किए गये हैं कि 16 मार्च 2023 से अपनी विभिन्न माँगों के सम्बन्ध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये ग्राम पंचायत सचिव 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटें।

इसी संदर्भ में सीईओ जिला पंचायत ने समस्त ग्राम सचिवों को पत्र जारी किया है कि 24 घण्टे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटें तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के समक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, अन्यथा सचिवों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी, जिसके लिए सचिव स्वंय उत्तरदायी होंगे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -