संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश:शिनाख्त की कोशिश जारी

Must Read

हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कोरबा (आधार स्तम्भ).  कोरबा जिले की मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चिमनी भट्ठा बस्ती में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश घनी झाड़ियों के बीच मिली। मृतक के गले और अहाते के दूसरे छोर पर झाड़ियों से गमछा बंधा हुआ मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर क्षेत्र के चिमनी भट्ठा में रहने वाले बच्चे बस्ती के पास खंडहरनुमा मकान के पास खेल रहे थे। वे खेलते-खेलते झाड़ियों के पास चले गए, जहां एक युवक की लाश देख वे बेहद डर गए। वे भागते हुए बस्ती में पहुंचे और लोगों को लाश की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लाश के पास कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

आसपास के थाने और चौकियों में भी शव की फोटो भेजी गई है। जहां लाश मिली है, वहां के ग्रामीणों ने मृतक को पहचानने से इनकार कर दिया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वो कहीं और का रहने वाला है। जिस तरह से गमछे से उसके गले में फंदा लगाया गया है, उससे आत्महत्या की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

मृतक के गले में गमछे का एक छोर बंधा था, जबकि दूसरा छोर अहाते के उस पार झाड़ियों में बंधा था। मृतक की लाश करवट के साथ पड़ी थी। इससे पुलिस को हत्या का भी संदेह है। हालांकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -