कोरबा के हरियाणा जलेबी के दुकान एक्सपायरी डेट के सामान की किया जा रहा बिक्री,सवाल किया तो ग्राहक को धमकाता दिखा दुकान संचालक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  खाद्य पदार्थों के विक्रय की दुकानों में एक्सपायरी डेट के सामान बेचे जाने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। इसी कड़ी में एक मामला हरियाणा जलेबी को लेकर भी सामने आया है।

मामला शहर के पावर हाउस रोड में शिव मंदिर के निकट संचालित हरियाणा जलेबी दुकान का है। एक ग्राहक का आरोप है कि यहां एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक, दूध, ब्रेड सहित अन्य खाद्य सामाग्री उसे मिली है। यहां भी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिलने के आरोप लगाए गए हैं। सितम्बर और अक्टूबर के महीने में एक्सपायरी हो चुके ब्रेड, दूध पैकेट और कोल्ड ड्रिंक को कल बेचा गया था।

ग्राहक व परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम के समय दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर एक व्यक्ति घर गया और उसे पी लिया। कुछ ही समय बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने आशंका जताई कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हुई। हालांकि, कोल्ड ड्रिंक और तबीयत बिगड़ने के बीच चिकित्सकीय संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों का आरोप है कि जब दुकान संचालक से खाद्य लाइसेंस और सामान की वैधता को लेकर सवाल किया गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हालांकि उन्हें यह जवाब जरूर मिला कि जो करना है कर लो, हमारा कुछ नहीं होगा। इस मामले की शिकायत विभाग से किये जाने की जानकारी मिल रही है किंतु शिकायत की प्रति अभी हम तक अप्राप्त है।

ग्राहक को धमकाता दुकान संचालक

👉🏻 दुकानदार नहीं देते ध्यान

अक्सर देखने में आया है कि खान-पान की पैकेज्ड सामग्री बेचने वाले अनेक दुकानदारों के द्वारा दुकानों में विभिन्न कंपनियों के उत्पाद तो बिक्री के लिए रख लिए जाते हैं लेकिन समय-समय पर उसकी जांच-पड़ताल नहीं करते। जिसकी वजह से एक्सपायरी डेट वाली कई सामग्रियां उनके दुकान में रह जाती हैं। सामग्री की बिक्री करते समय दुकान के कर्मचारियों द्वारा भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता जिसका खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना पड़ता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को चाहिए कि वह किसी शिकायत वाले अथवा इक्का-दुक्का दुकानों का निरीक्षण की बजाय सिलसिलेवार एक सिरे से अंतिम सिरे तक थोक व चिल्हर विक्रय की सभी दुकानों की जांच पड़ताल एक शेड्यूल निर्धारित कर सुनिश्चित करना तय करें ताकि इस तरह के सामने आते मामलों पर रोक लग सके।

Latest News

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कारों से लोड कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा, चालक घायल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी...

More Articles Like This

- Advertisement -