आशीर्वाद के दिया के पोस्ट के ऊपर असामाजिक तत्व ने किया प्रहार

Must Read

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन घंटाघर चौक पर किया गया। यहां कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन, नगर निगम सहित प्रशासन के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए लगभग 51000 दीये आशीर्वाद के जलाए गए।

इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम के द्वारा जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगवाए गए ताकि लोगों का जुड़ाव इस आयोजन को लेकर ज्यादा से ज्यादा हो सके। बुधवारी जैन चौक और फुटपाथ की रेलिंग पर भी पोस्टर लगाए गए। जैन चौक के चारों तरफ पोस्टर लगवाए गए थे।

बीती रात किसी असामाजिक शरारती तत्वों के द्वारा जैन चौक और रेलिंग पर लगाए गए पोस्टर को पूरा फाड़ दिया गया है, सिर्फ पोस्टर का ढांचा नजर आ रहा है।आसपास के अन्य बैनर, पोस्टर सही सलामत नजर आए। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर इस तरह की शरारत को किसने और क्यों अंजाम दिया? क्या शरारती तत्व की पहचान कर उसके विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कोई कार्रवाई तय हो पाएगी?

 

Latest News

मजदा वाहन ने मारी टक्कर दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाई की मौत,एक घायल

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :   बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे...

More Articles Like This

- Advertisement -