तालाब में डूबने से तीन बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

Must Read

कोरबा-पाली(आधारस्तंभ)  :  जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। अलगू तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम और गांव में मातम पसर गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नुनेरा निवासी इंदु अगरिया पिता दुर्जन 7 वर्ष, राखी पिता मलखम 8 वर्ष और साधना पिता सुखसिंह 8 वर्ष गुरूवार को सुबह करीब 10:30 बजे नहाने के लिए गांव में स्थित अलगू तालाब गए थे। काफी देर तक बच्चों के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब वे और ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तो तालाब के किनारे तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले।

इसी दौरान तालाब में इंदु का शव दिखाई दिया। इसके बाद संदेह गहराने पर तालाब में खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों बच्चों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

सूचना देने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शव मर्ग पंचनामा आदि की कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

आशीर्वाद के दिया के पोस्ट के ऊपर असामाजिक तत्व ने किया प्रहार

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -