रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर फेर बदल किया गया है।
सचिव छ. ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज एक स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों व शासकीय सेवकों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। जिसमें जांजगीर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सिन्हा को सूरजपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है वहीं शा. उ. मा. विद्यालय खिसोरा के प्राचार्य श्री मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर चाम्पा के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल को जांजगीर चाम्पा के जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा के पद पर स्थानांतरित किया गया है तथा करतला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडे को बिलासपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। देखें स्थानांतरण सूची ….






