जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
आई सेक्ट केंद्र के संचालक श्री रघुनंदन प्रसाद पटेल ने सर्व पल्ली राधा कृष्ण के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किये l समस्त छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनके पद चिन्ह का आनुसरण करने को कहा एवं नई शिक्षा नित्ति के आधार पर आर्टिफिशल लीटरसी AI के सम्बन्ध मे ज्ञान प्राप्त करने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि AI के जरिये अनगिनत क्षेत्र मे हुनर प्राप्त करने की संभावना है l इस कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थी गण उपस्थित रहे l कृष्णा, जयंत, रामकुमार, कोमल, संदीप, रमेश, दीपक, प्रेम, देवांनंद, ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपाल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र की पूजा किये एवं विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामनाये किये l




