बिलासपुर में पति-पत्नी की लाश कमरे में फंदे पर लटकती मिली,दोनों के एक साथ सुसाइड करने की आशंका

Must Read

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में पति-पत्नी की लाश कमरे में फंदे पर लटकती मिली है। दोनों के एक साथ सुसाइड करने की आशंका है। मंगलवार सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा तब उनकी लाश को फांसी पर लटकते देखा। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।शहर से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और उनकी पत्नी माया बंजारा के रूप में हुई है।

दोनों मूल रूप से जामकछार, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले थे।रमेश बंजारा अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ नयापारा में किराए के मकान में रहते थे। वे सिरगिट्टी के इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करते थे।मंगलवार सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू को कमरे से बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे तत्काल कमरे की ओर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में पति-पत्नी दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।मकान मालिक ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।पुलिस पति-पत्नी के इस कदम के पीछे की वजह पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।घटना के बाद दोनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह तक जिन्हें अपने माता-पिता के साथ होना था, वे कुछ ही देर में अकेले रह गए। आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर गम और सदमे का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -