प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को साहित्य विभूति सम्मान से विभूषित किया गया

Must Read

 

 

  • कोरबा -(आधार स्तंभ)  :    2 अगस्त 2026 को बिलासपुर जिला के जूलॉजिकल पार्क कानन पेंडारी में आयोजित राज्य स्तरीय पुस्तक विमोचन एवं साहित्य सम्मान समारोह में प्राध्यापक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा को ‘ *साहित्य विभूति सम्मान’ 2026* से विभूषित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति उप जिलाधीश श्री विजय कुमार कोसले एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.किशन टंडन क्रांति समिति के संस्थापक ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.गुलाब चंद ‘कुसुम’ प्राचार्य शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरौद डॉ.मनोज कुमार प्रधान एवं प्रो. संतोष कुमार तांब्रे सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय बरपाली, मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’ चतुर सिंह चंचल,बूंदराम जांगड़े, कार्तिक पुराण घृतलहरे,मोहन दास,श्रीमती हेमलता पटेल, राजेंद्र कश्यप,अशोक बंजारे, एन.प्रसाद घृतलहरे,श्रीमती अनु भास्कर,श्रीमती विनीता दिनेश गेंदले,मनोज कुमार पटेल,अजय कुमार कुर्रे,समीर निषाद,कु. डाली पटेल एवं अर्णव गेंदले उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में 53 साहित्यकार द्वारा लिखित साझा काव्य संग्रह *’अनुभूति’* का विमोचन किया गया जिसके संपादक डॉ. किशन टंडन क्रांति एवं सुरजीत टंडन हैं। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्रारंभ से ही शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अभिरुचि रखते हुए अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। इनको अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवॉर्ड, सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले सामाजिक समानता और समावेशी विकास के पक्षधर प्राध्यापक हैं। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जुगेश बंजारे धीरज ने किया।

Latest News

13.70 लाख के चोरी के माल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, शातिर चोर गिरोह का खुलासा

बेमेतरा,(आधार स्तंभ) :  जिले में चोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर...

More Articles Like This

- Advertisement -