दमाउधारा वाटरफॉल हादसा दूसरे दिन मिला लापता युवक का शव…

Must Read

सक्ती(आधार स्तंभ) :  सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाउधारा वाटरफॉल में हुए दर्दनाक हादसे में लापता युवक का शव आखिरकार दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। भिलाई से अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक प्रतीक कंवर तेज बहाव में बह गए थे, जिसके बाद लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।घटना के बाद बुधवार सुबह से ही SDRF, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गहरे पानी, खाई और दुर्गम चट्टानों के बीच टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कई घंटों तक चले अभियान के बाद दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच प्रतीक कंवर का शव बरामद कर लिया गया।रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों में अथक प्रयास करते हुए शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे घटनास्थल पर माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जलप्रपातों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में बेहद सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -