दस साल का मासूम बहा पानी में, दो दिन से लापता

Must Read

सूरजपुर(आधार स्तंभ) :  जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कुदरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चपदा में उफनती नदी में बहा 10 वर्षीय मासूम दो दिन बाद भी लापता है। बच्चे की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

हादसे के बाद से पुलिस और NDRF की टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है। हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। अब रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के लिए अंबिकापुर से SDRF की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान खेलते समय मासूम नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -