बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा वितरण घोटाले की जांच, सरकंडा पुलिस ने सात वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को भेजा नोटिस

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा वितरण घोटाले की जांच में सरकंडा पुलिस ने सात वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। पुलिस ने यह नोटिस व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे हैं, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद अब तक कोई भी अधिकारी बयान देने नहीं पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अधिकारियों से पूछताछ के बाद कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के गोबरीपाट स्थित डीएवी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान राजकीय गीत नहीं गाने पर छात्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना को लेकर छात्र के पालक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्कूलों में शारीरिक दंड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश के सभी स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रगान के साथ राजकीय गीत का भी नियमित गायन शुरू किया गया है। ऐसे में कई बच्चों को अभी पूरा राजकीय गीत याद नहीं है। पालक का आरोप है कि प्रार्थना के दौरान उनका बच्चा राजकीय गीत नहीं गा पाया, जिस पर शिक्षक रूपेश श्रीवास ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

आरोप है कि मारपीट से बच्चे के पैर में चोट के निशान बन गए और वह पूरे दिन दर्द से परेशान रहा। अब पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का जिम्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर है। इस मामले में डीईओ अजय कौशिक ने कहा कि उक्त मामले की उनको अभी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गंभीर मामला है। उसकी जांच कराकर जिम्मेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -