बालोद(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। मामले में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।




