CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और तत्कालीन प्रबंध संचालक अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

172 करोड़ के अवैध भुगतान का आरोप

EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अनुसार, वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच कर्मचारियों के ओवरटाइम, चार अतिरिक्त दिवस, बोनस और सर्विस चार्ज के नाम पर मैनपावर एजेंसियों को 172 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध भुगतान किया गया। जांच में आरोप है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा सिंडिकेट के जरिए नकद कमीशन के रूप में वापस लिया गया।

ED की कार्रवाई से खुला मामला

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 29 नवंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीन लोगों से 28.80 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर EOW में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और अवैध भुगतान का खुलासा हुआ।

पहले ही दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

इस मामले में EOW पहले 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर चुकी है। अब तत्कालीन प्रबंध संचालक रहे अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को मामले में और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

रिमांड के दौरान होगी पूछताछ

 

अरुणपति त्रिपाठी को 18 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। EOW का कहना है कि पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका का खुलासा हो सकता है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -