जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ)  : लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से विषैले एवं विषहीन सांप बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं, इसी क्रम में जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप एक जहरीला नाग दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया,थोड़ी देर पश्चात जितेंद्र सारथी की टीम से शुभम निषाद मौके पर पहुंचे ,सबसे पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके बाद पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित थैले में रखा गया फिर थोड़ी देर में बाद उसको प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।

जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में विशेष सतर्क रहें, यदि कहीं भी सांप दिखाई दे, तो उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें और न ही भीड़ इकट्ठा करें, तत्काल वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों सुरक्षित रह सकें।

Latest News

सोहागपुर फीडर ठप, जेई ने नहीं उठाया फोन; पेयजल, मोबाइल नेटवर्क और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा असर

  कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के जांजगीर-चांपा सीमावर्ती ग्राम रींवापार में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को...

More Articles Like This

- Advertisement -