खनिज चोरों में हड़कंप,4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाईवा जप्त

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों भैसामुडा, कटबिटला, कुदुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा, बाल्को, कसनिया, कटघोरा, उरगा, पताढ़ी सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की।

इस दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 04 ट्रेक्टर, 02 टीपर, 01 जेसीबी, लाल ईट का अवैध परिवहन करते हुए 01 टीपर व निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुये 01 हाईवा को राताखार, पाली, पताढ़ी, हरदीबाजार, जेंजरा से जप्त कर कर थाना पाली, थाना सिविल लाईन रामपुर, थाना हरदीबाजार, खनिज जॉच नाका उरगा, खनिज जॉच नाका कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़. गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -