12 लाख की ठगी, लालच के चक्कर में आया युवक…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  शेयर बाजार में निवेश पर ज्यादा मुनाफे के झांसे में आकर 12 लाख रुपए गंवा दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। धनेली धरसीवां निवासी राजेंद्र पांडे  को बीती 26 फरवरी की आधी रात एक काल आया। 7838226872 के कालर ने राजेंद्र को शेयरों में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का आफर दिया।

इस झांसे में आकर राजेन्द्र ने अज्ञात व्यक्ति के बताए अनुसार एक नंबर 7511623115 के एकाउंट में अलग अलग समय पर किश्तों में 12 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान कोई मुनाफा उसे रिटर्न में नहीं मिला। ठगे जाने के अहसास पर राजेंद्र ने गुरुवार देर रात धरसीवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 318-4 के तहत धोखाधड़ी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -