अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, ओले गिरने की चेतावनी

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम बदल गया है। अंबिकापुर सूरजपुर जिले में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज से अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने रायपुर में धूलभरी आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कुछ इलाकों में लू चली है। 45.5°C तापमान के साथ दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे और जमकर बारिश भी हुई। बालोद में लगातार चमगादड़ों की मौत के बाद पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया।

रायपुर में बादल और आंधी के संकेत

राजधानी रायपुर में 29 मई यानि आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन सिस्टम्स की वजह से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण यानी हवा का एक घुमावदार दबाव क्षेत्र बना है।

वहीं उत्तर प्रदेश से आंध्र प्रदेश तक एक लंबी मौसमीय रेखा (ट्रफ लाइन) सक्रिय है। इन दोनों सिस्टम्स की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर आ रही हैं।

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा…

कोरबा(आधार स्तंभ) : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय, कटघोरा ने...

More Articles Like This

- Advertisement -