कवर्धा(आधार स्तम्भ) : जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का शव उसकी बाइक सहित मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुई है, जो गैरमाटी गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दीपक तिवारी 21 मई की शाम से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
इसी बीच शनिवार को क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का शव और बाइक दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है या आत्महत्या, या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



