दर्दनाक घटना सामने आई ज्वेलर्स के बेटे ने की आत्महत्या…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ज्वेलर्स अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर बाजार स्थित मकान में हुई, जहां मृतक प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और पारिवारिक दुकान का काम देखता था। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार में कुछ पुराने विवाद भी चल रहे थे, हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि परिवार में पहले भी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -