दो साल से बन रहा आंगनबाड़ी भवन, आज भी अधूरा

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार काफी सुस्त चल रही है। जिनके जिम्मे विकास कार्य करने-कराने की जिम्मेदारी है, उनके द्वारा लापरवाही और उदासीनता पूर्ण कार्य कराए जाने के कारण निर्माण का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।

इसी कड़ी में कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटबितला में तीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कछुआ गति से हो रहा है। वर्ष 2022-23 में इस निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी और इसके पश्चात आज पर्यंत यह कार्य आधा-अधूरा ही है। निर्माण कार्य करने वाले के द्वारा रुक-रुक कर कार्य कराये जाने के कारण कार्य की मंशा और गुणवत्ता पर सवाल भी उठ रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र सन्चालन के लिए भवन का निर्माण नहीं हो पाने के कारण बच्चे कभी पंचायत भवन तो किराए की परछी तो कहीं अन्य जगह पर मौजूद रहकर अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने व पोषण आहार ग्रहण करने के लिए बाध्य हैं।आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं तो दूसरी तरफ निर्माणकर्ता एजेंसी के द्वारा जिस किसी भी ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है, उसकी लापरवाही से योजना भेंट चढ़ रही है।

बता दें कि यह कार्य ग्राम पंचायत कटबितला के पूर्व सरपंच के द्वारा स्वीकृत कराया गया था। सरपंच बदल गया लेकिन काम आज भी अधूरा ही चल रहा है। गांव के जागरुक लोगों ने इस बात की आशंका जताई है कि निर्माणकर्ता के द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है और लीपापोती हो रही है। यह कार्य जल्द समाप्त कराया जाना चाहिए ताकि आंगनबाड़ी के बच्चों को अपना खुद का भवन मिल सके और कार्य गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Latest News

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी रज्जाक अली के कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

कोरबा(आधार स्तंभ) :   भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -