30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। शिक्षा मंडल जल्द ही 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसक बाद अब रिजल्ट बनाने का काम तेज से हो रहा है। जिसके बाद इसके नतीजे अब इसी महीने के आ​खिरी तारीख को परिणाम जारी हो सकता है फिर एक मई को परिणाम आ सकता है।

हालांकि अभी तक एक तारीख ​तय नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंतिम दिन या फिर एक मई को परिणाम आ सकता है। आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं की जो परिक्षाएं हैं वो 20 फरवरी को शुरू हुई थी। लेकिन 12वीं के हिंदी का पेपर था वो लिक हो गया था, जिसके चलते दूसरी बार हिंदी की परीक्षा करानी पड़ी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सभी उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की जांच कर ली गई है, अब जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, प्रदेश में पिछले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित किए जाने के निर्णय के बाद इस बार शिक्षा मंडल पर परिणाम जल्द जारी करने का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

दूसरी बोर्ड परीक्षा जून में प्रस्तावित है, ऐसे में पहले चरण के नतीजे समय पर घोषित करना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि विद्यार्थियों को अगली परीक्षा और आगे की पढ़ाई की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। शिक्षा मंडल ने कहा कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने का प्रयास जारी है। हालांकि, यदि परिणाम में देरी होती है तो इसका सीधा असर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर पड़ सकता है। समय पर रिजल्ट न आने से छात्र अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी असमंजस की स्थिति में आ सकते हैं।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -