बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, मची अफरा-तफरी…

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तम्भ): बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान में सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही बड़ी लापरवाही एक भीषण सड़क हादसे का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार, जिसमें सवार लोग बारात से वापस लौट रहे थे, अचानक सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं,लेकिन वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही कोई सुरक्षा संकेतक मौजूद है। अंधेरे और सुरक्षा उपायों के अभाव में चालक गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा पाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

सीएसईबी प्लांट से 300 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार का कॉपर वायर जब्त

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के दर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसईबी प्लांट के एबीबी...

More Articles Like This

- Advertisement -