रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्राला चालक की जिंदा जलकर मौत

Must Read

बिलासपुर( रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत समलपुरी ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्राला एक अज्ञात वाहन में जा घुसा, जिसके बाद ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्राला चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस टीम द्वारा क्षतिग्रस्त ट्राले को सड़क से हटाने का कार्य जारी है, ताकि आवागमन सामान्य किया जा सके। फिलहाल अन्य किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में ट्राला चालक की ही मौत हुई है।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ प्रतीत हो रहा है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत विवेचना की जा रही है। वहीं, घटना के बाद हाईवे को पूरी तरह क्लियर कराने की कार्रवाई जारी है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

Latest News

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी मौके पर ही दो की मौत…

सूरजपुर (आधार स्तम्भ) :   जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -