सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई के घर दूसरी बार चोरी की वारदात, जाँच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना तब हुई जब एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर गए हुए थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी की यह वारदात बुधवार सुबह उनके आवास पर सामने आई।

पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मकान मालिक गलेटबिन कुमार ने पुलिस को  फोन पर बताया कि उनके बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही है और वे मंगलवार रात बारात लेकर निकले थे। उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और मेहमानों का सामान रखा हुआ था।

चोरी हुए सामान की सही जानकारी उनके घर लौटने के बाद ही पता चल पाएगी। गलेटबिन कुमार कुछ माह पहले ही सेवामुक्त हुए हैं। जनवरी माह में भी उनके घर पर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन के द्वितीय सोमवार पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना   कनकी(आधार स्तंभ)...

More Articles Like This

- Advertisement -