आकाशीय बिजली गिरने से 13 साल की बच्ची की गई जान, 7 मवेशियों की भी हुई मौत

Must Read

सरगुजा/कोरिया(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज कड़ाके की धुप के बाद कहीं आंधी तूफान चला तो कहीं वज्रपात और ओलों के साथ बारिश हुई। सरगुजा में भी तेज आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिससे एक बच्ची की मौत गई गयी। जबकि कोरिया में वज्रपात से 7 मवेशियों की जान चली गयी।

घटना कोरिया के लुंड्रा थाना क्षेत्र के चलगली बकनाकला का है। शुक्रवार को 13 साल की सनमतिया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। बच्ची शुक्रवार को अपनी सहेलियों के साथ मवेशी चराने के लिए गांव के पास लगे जंगल की तरफ गई हुई थी. इसी बीच अचानक मौसम बदलने लगा।

शाम करीब 5.30 बजे तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बच्ची पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी। इसी बीच पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में बच्ची आ गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्ची की सहेलिओं को भी झटके लगे लेकिन वह सुरक्षित है।

दुसरी तरफ कोरिया जिले में भी बारिश और वज्रपात हुआ. शुक्रवार को हो रही बारिश के बाद बचने के लिए मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे. तभी वज्रपात हुआ और 7 मवेशियों की मौत हो गई।

शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में वज्रपात और ओलों के साथ बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. बस्तर संभाग और सरगुजा क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे. आने वाले दिनों में आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Latest News

कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए करनी होगी नई गाइडलाइन की प्रतीक्षा…

कोरबा(आधार स्तम्भ) : पश्चिम और खाड़ी देश के बीच चल रही टेंशन से निश्चित तौर पर मध्य एशिया के...

More Articles Like This

- Advertisement -