बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, प्रशासन अलर्ट मोड में

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तम्भ)  :  जिले में बर्डफ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और प्रभावित क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर के मार्गदर्शन में गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (RRT) द्वारा अब तक कुल 22,808 पक्षियों, 25,896 अंडों और लगभग 79 क्विंटल पक्षी दाने का वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत नष्टीकरण किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि यह कदम संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने और आगे फैलाव रोकने के लिए बेहद जरूरी था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे संचालित ‘बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किया है। आम नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 07752-251000 जारी किया गया है, जहां किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मृत पक्षियों की सूचना दी जा सकती है।

प्रशासन द्वारा जिले के सभी मुर्गी फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही संक्रमित और संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण लागू किया गया है, ताकि वायरस के प्रसार को सीमित किया जा सके। पशु चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर सैंपलिंग, जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी मृत या बीमार पक्षी की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। साथ ही अफवाहों से बचते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अधिकारियों का कहना है कि समय रहते उठाए गए सख्त कदमों और जन सहयोग से बर्ड फ्लू के संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -