निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, हुई दर्दनाक मौत

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में निर्माणाधीन पानी टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में पानी टंकी का निर्माण जारी था। रविवार को बच्चे की मां काम पर गई थी। दादी के साथ घर में खेलने के दौरान मासूम इराज साहू (उम्र लगभग डेढ़ साल) निर्माणधीन पानी टंकी के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह उसमें गिर गया। जब बच्चा नहीं नजर आया तो परिजनों ने उसे ढूढंने की कोशिश की। कुछ देर बाद बच्चे को पानी की टंकी में डूबा हुआ पाया।

परिजनों ने बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है।

Latest News

जांजगीर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

टीवी, होम थिएटर समेत घरेलू सामान चोरी; पुलिस ने चोरी का सामान और मोटरसाइकिल की जब्त जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) : जिले...

More Articles Like This

- Advertisement -