नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से मचा ,आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित इस औद्योगिक इकाई में हुए हादसे के वक्त कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने मौके पर मोर्चा संभाला।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ​हादसा देर रात करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है। जब पूरा इलाका सो रहा था, तब नोवा स्पंज आयरन प्लांट की भट्ठियों के पास अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां कार्यरत श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड की जद में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाल ली है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन दोनों ही इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक हुई थी। घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की पैनी नजर बनी हुई है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग भी इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

Latest News

नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को कुचला,मौके पर ही मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  शहर के सबसे व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की...

More Articles Like This

- Advertisement -